फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scooty rider dies due to collision with tractor

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to collision with tractor
कैथल। ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव फ्रांसवाला निवासी राजेश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसका 23 वर्षीय भतीजा साहिल एक निजी कंपनी में काम करता था। 21 फरवरी को शाम सात बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव बाबा लदाना से वापस आ रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो क ट्रैक्टर-ट्राली चालक गांव पाडला की तरफ से आया और साहिल की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। उन्होंने साहिल को इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed