फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scooty looted from bullion artisan recovered

Kaithal News: सर्राफा कारीगर से लूटी गई स्कूटी बरामद

Wed, 05 Apr 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Scooty looted from bullion artisan recovered
कैथल। सर्राफा कारीगर से लूटी गई स्कूटी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान लूट में शामिल बात्ता निवासी सुरेंद्र के घर से बरामद कर ली है। रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्राफा कारीगर से सोना व स्कूटी लूटने के मामले सीआईए-1 पुलिस टीम द्वारा चार आरोपी अमित निवासी सौंगरी, सुरेंद्र निवासी बाता, संदीप व संदीप दोनो निवासी नारनौंद जिला हिसार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद दो आरोपी संदीप व अमित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा आरोपी संदीप व सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान पूछताछ के साथ आरोपी सुरेंद्र निवासी बाता के घर से लूटी गई स्कूटी बरामद की गई। मिराजुद्दीन उर्फ मिराज मलिक निवासी गांव चकडुमुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल निवासी छतर मोहल्ला कैथल ने अज्ञात लडकों के खिलाफ 28 मार्च की शाम को उसकी स्कूटी व सोना लूट कर ले जाने बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी की पहचान हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गांव सौंगरी निवासी आरोपी अमित की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोचा था। बाद में बात्ता निवासी सुरेंद्र, नारनौंद निवासी संदीप और संदीप कुमार को काबू किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमित लूट अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed