फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Savitribai and Jyotiba Phule raised the flame of education

कैथल: सावित्री बाई और महात्मा ज्योतिबा फुले ने जगाई शिक्षा की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Savitribai and Jyotiba Phule raised the flame of education
कैथल। चंदाना गेट स्थित श्रीराम लीला स्थल पर रविवार को जजपा नेता पाला राम सैनी की ओर से भारत में शिक्षा की अलग जगाने वाली पहली महिला शिक्षिका ज्योतिबा फुले की जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई और महात्मा ज्योतिबा फूले ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई थी। दोनों ने ऐसे समय में शिक्षा, विशेष रूप से महिला शिक्षा के मंदिर बनाए थे, जब महिला शिक्षा की बात करने पर गोबर फेंका जाता था। ऐसे महात्माओं की शिक्षा के अनुसार ही हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। गांवों में ई-लाइब्रेरी खोलने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है। इस योजना को अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लागू कर दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंची सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति कुशवाह ने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ राजनीति में उन्हें आगे लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नौ साल की आयु में सावित्री बाई फुले का विवाह हो गया था। बाद में महात्मा ज्योतिबा फूले ने पत्नी के साथ मिलकर शिक्षा के मंदिर बनवाए थे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले के बताए मार्ग पर चलें। इस दौरान उन्होंने पाला राम सैनी की ओर से रखे गए मांग पत्र में ज्योतिबा और सावित्री बाई फुले के नाम से नप के प्रस्ताव के बाद चौक को मंजूरी देने, दोनों के नाम से हाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की ग्रांट देने के अलावा मांगपत्र की संभव मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक पाला राम सैनी ने उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को महामाला, पगड़ी व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। पाला राम सैनी ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले देश की प्रथम शिक्षिका थी। वे उन्हीं की प्रेरणा से शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। सत्यसोधक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सागर नाथ ने महात्मा ज्योतिबा फूले व सावित्री बाईफूले के जीवन से जुड़े प्रसंगों के बार में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, गुरनाम सैनी, हरिकिशन सैनी, गुहला विधायक ईश्वर सिंह, धूप सिंह माजरा, रामकुमार कटवाल, रोशन ढांडा, ज्ञान गुर्जर ढांड, रणदीप कौल, बलवान कोटड़ा, चंद्रभान दयौरा, जोगेंद्र कसान, मास्टर प्रेम ग्योंग, डॉ. विजय दहिया, रिंकू सैनी, लीलू सैनी, राज सैनी, रामफल सैनी, निरंजन सैनी, सहित बलबीर सैनी, संजय सैनी, राजू ढुल पाई, जिप अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली, बिल्लू चंदाना, हरिचंद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed