फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saurabh stood first at district level in the foundation exam

Kaithal News: बुनियाद परीक्षा में सौरभ जिला स्तर पर प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saurabh stood first at district level in the foundation exam
कैथल, राजौंद। शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन की तरफ से मिशन बुनियाद स्तर दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा को जिले के 363 बच्चों ने पास किया। इसमें 187 लड़कियां और 176 लड़के शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक राजौंद बलबीर कश्यप ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क के सौरभ ने 86 अंक लेकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भाना की छात्रा पल्लवी ने 80 नंबर लेकर जिले स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग के कार्तिक ने 75 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 15 बच्चों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता पहले, आरोही मॉडल स्कूल रामगढ़ पांडवा 11 बच्चों के साथ दूसरे स्थान पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलबेहडा 10 बच्चों के साथ तीसरे स्थान पर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी गुलियाना नौ बच्चों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खंड गुहला चीका से 36 बच्चों ने यह परीक्षा पास की जिसमें 14 लड़कियां और 22 लड़के शामिल है । कैथल ब्लॉक से 110 बच्चों ने यह परीक्षा पास की जिसमें 53 लड़कियां और 57 लड़के शामिल है। कलायत ब्लॉक से 76 बच्चों ने यह परीक्षा पास की, जिसमें 38 लड़कियां और 38 लड़के शामिल है। पूंडरी ब्लॉक से 63 बच्चों ने यह परीक्षा पास की, जिसमें 34 लड़कियां और 29 लड़के शामिल है। राजौंद खंड से 43 बच्चों ने परीक्षा पास की, जिसमें 25 लड़कियां 18 लड़के शामिल हैं। सीवन ब्लॉक से 35 बच्चों ने परीक्षा पास की, जिसमें 23 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed