फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Satvinder rana arrest in wine coruption

शराब घोटाले के मामले में पूर्व विधायक राणा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Satvinder rana arrest in wine coruption
कैथल/कलायत। जजपा की टिकट पर कलायत से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सतविंद्र राणा को शराब घोटाले से जुड़े मामले में हरियाणा पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ 28 अप्रैल को समालखा जिला पानीपत में एफआईआर दर्ज हुई थी। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस ने देर रात एमएलए हॉस्टल से राणा को गिरफ्तार किया है। राणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत रही है।
विज्ञापन

ये रहा है चुनावी सफर
सतविंद्र राणा ने 2019 में कलायत विधानसभा सीट से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जोकि हार गए थे। राणा पहले कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन 2019 में उन्होंने जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। सतविंदर राणा 1996 और 2005 में कैथल के राजौंद हलका से कांग्रेस की सीट पर विधायक बने थे। उसके बाद 2009 और 2014 में कालका से चुनाव लड़ा था। राणा कांग्रेस पार्टी में 2007-2014 में प्रदेश महासचिव भी रहे हैं। सतविंद्र राणा मूल रूप से कैथल के गांव राजौंद के रहने वाले हैं। पिछले परिसीमन में राजौंद कलायत हलके में शामिल हो चुका है। वे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भी करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन

विपक्षी दलों ने भी दी प्रतिक्रिया
पूर्व विधायक जयप्रकाश ने कहा कि अवैध तौर पर नशा बेचना आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही घातक है। यदि उसमें राजनीतिक पार्टियां शामिल हो जाएं तो वह लोकतंत्र के लिए भी बेहद घातक है। जय प्रकाश ने कहा कि सतविंद्र राणा तो मात्र एक मोहरा है असली चेहरा तो अभी पर्दे के पीछे है। यदि स्पष्ट जांच हो तो प्रदेश में घटित हो रहे घोटालों के असली दोषी प्रदेश की जनता के सामने होंगे। जयप्रकाश ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि एक तो एक्साइज विभाग उनके पास दूसरा गिरफ्तार हुआ नेता उनकी पार्टी का उपाध्यक्ष। ऐसे में नैतिकता के आधार पर उप मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed