फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarpanch of Bhagal joins BJP with supporters

Kaithal News: समर्थकों संग भागल के सरपंच भाजपा में शामिल

Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch of Bhagal joins BJP with supporters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल भागल के सरपंच सुदेश शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरपंच व उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी का सदस्य बनाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार की विकास व जनहितैषी नीतियों से प्रभावित लोग अब लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसके चलते भाजपा संगठन जिले में तेज गति से मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और भाजपा में ही कार्यकर्ताओं के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। भाजपा जिला कैथल का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जताकर पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता के हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है, क्योंकि भाजपा कहने की बजाए काम करने में विश्वास रखती है। गुर्जर ने कहा कि भाजपा शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों व देशभक्तों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण के कार्य कर सत्ता के माध्यम से जनसेवा कर रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन रात संगठन को मजबूत करने में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। प्रदेश सरकार समाज में अंतिम पंक्ति तक खड़े नागरिकों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान कर रही है। इस मौके पर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष लीला राम, राजेश शर्मा पिंटू, सुरेश संधू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में आज भाजपा में शामिल होने वालों में भागल के सरपंच सुदेश शर्मा, पूर्व ब्लाक समिति सदस्य संजीव शर्मा, पंच राजेंद्र कौशिक, कर्मजीत सिंह, कुलदीप सिंह, राममेहर, सत्यवान, प्रदीप सैनी, शैलेंद्र, मांगे राम धीमान आदि मौजूद रहे।


साहिल राणा बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

राजौंद। गांव बीर बांगडा निवासी साहिल राणा को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश प्रभारी विप्लव देव प्रदेश सचिव एवं युवा मोर्चा प्रभारी राहुल राणा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed