{"_id":"645e995c621df69376053264","slug":"sandeep-became-man-of-the-series-kaithal-news-c-18-1-119354-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदीप बने मैन ऑफ द सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदीप बने मैन ऑफ द सीरीज
Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैथल। व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में गांव तितरम निवासी संदीप कुंडू ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संदीप कुंडू उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरिज रहे हैं। वह शुक्रवार को कैथल वापस पहुंचे। उनके कैथल पहुंचने पर नया बस स्टैंड पर परिजनों ने स्वागत किया।
यह प्रतियोगिता सात से नौ मई तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के अंतिम मैच में संदीप कुंडू मैन ऑफ द मैच भी रहे। संदीप कुंडू ने बताया कि प्रतियोगिता तीन मैचों की थी। भारत की टीम का मुकाबला बांग्लादेश की टीम के साथ हुआ था। उन्होंने टीम की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया। इस कारण ही वह मैन ऑफ द सीरीज बने।
खिलाड़ी संदीप कुंडू ने बताया कि काफी लंबे समय से व्हील चेयर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। वह दिव्यांगों के बीच नहीं, बल्कि सामान्य खिलाड़ियों के साथ अपना अभ्यास करते हैं। फिर भी कभी भी यह एहसास नहीं होने दिया कि वह किसी भी प्रकार से दिव्यांग है। वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का श्रेय वे अपने परिजनों व जिले के लोगों को देना चाहते हैं।