फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sales of warm clothes are increasing with the onset of winter.

Kaithal News: सर्दी के साथ बढ़ रही गर्म कपड़ों की बिक्री

Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sales of warm clothes are increasing with the onset of winter.
बाजार में एक दुकान में टंगे फैंसी स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में बढ़ती ठंड ने गर्म वस्त्रों की मांग में जोरदार तेजी ला दी है। तापमान में लगातार गिरावट के बाद लोगों ने स्वेटर, जैकेट, स्टॉल, कैप्स और अन्य ऊनी सामान खरीदने के लिए बाजारों का रुख करना शुरू कर दिया है। कैथल के प्रमुख बाजार इन दिनों ऊनी कपड़ों से पटे हुए दिख रहे हैं और सुबह से देर शाम तक खरीददारों की भीड़ बनी रहती है।

दुकानदारों के अनुसार इस बार ग्राहक फैशन और क्वालिटी दोनों पर बराबर ध्यान दे रहे हैं। पारंपरिक ऊनी कपड़ों के साथ–साथ मॉडर्न डिजाइन वाले स्टॉल, दुपट्टे, जैकेट व कैप्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही खादी ऊनी वस्त्रों की लोकप्रियता भी इस साल उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।
विज्ञापन


प्राकृतिक फाइबर से बने खादी स्वेटर, शॉल, मफलर और दुपट्टे अपनी गर्माहट, आराम और टिकाऊपन के कारण ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए देशी ऊन से बने स्वेटर, जैकेट, कैप और कोट भी बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं और ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण के अनुसार ठंड की शुरुआत से ही ग्राहकों की खरीदारी तेज हुई है और लोग नई डिजाइन वाली कैप्स तथा स्टॉल की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। देशी ऊन के उत्पाद भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि वे अधिक गर्म और टिकाऊ

होते हैं।
कीमतें और ट्रेंड: स्टॉल 300 से 800, कैप्स 120 से 450

दुकानदार प्रवीण ने बताया कि इस समय ऊनी स्टॉल 300 से 800 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं, जबकि फैशन स्टॉल और दुपट्टों की कीमत 450 से 700 रुपये तक है। स्टाइलिश कैप्स 120 से 450 रुपये के बीच खूब बिक रही हैं।


ग्राहकों की राय

ग्राहक राज ने कहा कि इस बार बाजार में डिजाइन और क्वालिटी दोनों बेहतर हैं। ऊनी स्टॉल और कैप्स की रेंज ठीक होने से खरीदारी आसान हो गई है। ग्राहक गौरव का कहना है कि खादी के ऊनी वस्त्र इस बार ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कीमत व गर्माहट दोनों संतोषजनक हैं।

बाजार में एक दुकान में टंगे फैंसी स्टॉल

बाजार में एक दुकान में टंगे फैंसी स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed