फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sadhu or Sanyasi will celebrate Janmashtami with family members

Kaithal News: साधु या संन्यासी, गृहस्थ संग मनाएंगे जन्माष्टमी

Sun, 25 Aug 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Sadhu or Sanyasi will celebrate Janmashtami with family members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन लोग व्रत रखकर और बिना व्रत के भी बड़े उल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस बार 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व साधु या संन्यासी, गृहस्थ संग मनाएंगे।

यह जानकारी पंडित विशाल शांडिल्य ने दी। उन्होंेने बताया कि जन्माष्टमी पर कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बना है जो बहुत ही दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र एवं वृष राशि में मध्य रात्रि में हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंनेे बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। जैसे योग भगवान कृष्ण के जन्म के समय बने थे वैसे ही योग इस बार भी बन रहे हैं। जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि एक ही दिन है जिससे साधु, संन्यासी और गृहस्थ सभी एक ही दिन भगवान कृष्ण की भक्ति उपासना कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि पंचांग की गणना बता रही है कि 26 तारीख को सोमवार के दिन अष्टमी तिथि सुबह तीन बजकर 40 मिनट से आरंभ होगी। रात के दो बजकर 20 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर में तीन बजकर 55 मिनट से आरंभ होगा और 27 तारीख की मध्य रात्रि तीन बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
जयंती योग का शुभ संयोग
इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे जैसा कि भगवान कृष्ण के जन्म के समय संयोग बना है। उस दिन भी चंद्रमा वृषभ राशि में ही थे। जिस रात में अष्टमी तिथि मध्यकाल में होती है उसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा का वृषभ राशि में होना बेहद ही शुभ फलदायी रहेगा। साथ में अगर जन्माष्टमी पर सोमवार या बुधवार हो जाए तो यह बहुत ही दुर्लभ संयोग बनाता है।


बुधवार और सोमवार को जन्माष्टमी होने पर जयंती योग का शुभ संयोग बनता है। भगवान कृष्ण का जन्म बुधवार को हुआ था। इससे छह दिन बाद यानी सोमवार को भगवान कृष्ण का नामकरण आदि कार्य किए गए थे। इसलिए जन्माष्टमी सोमवार या बुधवार में होना बेहद शुभ मानी जाती है।
पूजन मुहूर्त
इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी के पूजन का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त को देर रात 12 बजे से 12: 44 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed