फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lawyers staged a protest demanding the resignation of the Chief Election Commissioner.

Kaithal News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a protest demanding the resignation of the Chief Election Commissioner.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए वकील। विज्ञप्ति - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पीएल भारद्वाज के नेतृत्व में वकीलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और उपायुक्त के जरिये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
वकीलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पीएल भारद्वाज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है, ताकि आम नागरिकों का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा कायम रहे। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित मामलों में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

---

निष्पक्ष समीक्षा की मांग
भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल और कार्यप्रणाली से जुड़े विवादों की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने और ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेंद्र रांझा, प्रवीण शर्मा, मुकेश शर्मा, ऋतुराज, गौरव शर्मा, मनोज कालिया, मानव मदान, जितेंद्र कुमार, मुकेश राणा, अमृत लाल मलिक, सतबीर राविश, सतपाल शर्मा, बलजीत मोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed