फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rule 134A: Students are avoiding taking admission in private schools

नियम 134 ए : निजी स्कूलों में दाखिला लेने से विद्यार्थी कर रहे किनारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Students are avoiding taking admission in private schools
कैथल। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला देने के लिए 13 दिसंबर को ड्रा निकाला जाएगा। इस बार इस योजना के तहत दाखिला लेने में विद्यार्थियों की रुचि काफी कम दिखाई दे रही है। बीते सत्रों में जहां हर बार निर्धारित सीटों से कई-कई गुना ज्यादा विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करते रहे, इस बार आवेदनों की संख्या काफी कम रही है।
विज्ञापन

जिले के 293 निजी स्कूलों में निर्धारित 6900 सीटों के लिए केवल 3900 विद्यार्थियों ने ही विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन किया। गत पांच दिसंबर को हुई परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या और घट गई। इसमें से भी 2943 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। अब 13 दिसंबर के ड्रा में नाम आने के बाद स्कूलों में दाखिले और भी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार नए शिक्षा सत्र और दाखिला प्रक्रिया में हुई देरी विद्यार्थियों की नियम से दूरी का कारण बन रही है। दूसरी ओर अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जो विद्यार्थी अब दाखिला लेंगे, उनका नया सत्र इस बार से शुरू होगा या नहीं। इस बात को लेकर भी विद्यार्थी असमंजस में है कि क्या नए सत्र के दाखिले के बाद बीते 9 महीनों में दी गई विद्यार्थियों की फीस भी माफ होगी। इसके अलावा कोरोना महामारी के कारण कभी रुक रही तो कभी लग रही कक्षाएं भी नियम से विद्यार्थियों की दूरी का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि 134 ए के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। 13 दिसंबर को ड्रा के साथ ही दाखिला शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम के तहत बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाने के संबंध में जैसे विभाग के निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। पहले ड्रा के बाद खाली सीटें बचती हैं, तो जरूरत के अनुसार दूसरा ड्रा भी निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed