फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rugby: Panipat tops in girls' category

Kaithal News: रग्बी ः लड़कियों में पानीपत अव्वल

Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rugby: Panipat tops in girls' category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय 11वीं रग्बी खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। लड़कों की स्पर्धा में सोनीपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पानीपत दूसरे और हिसार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों की स्पर्धा में पानीपत ने प्रथम स्थान हासिल किया, जींद को दूसरा और दादरी को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 9 टीमें लड़कों की और 8 टीमें लड़कियों की शामिल हुई थीं। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व खेलों का शुभारंभ डीएसपी सुशील प्रकाश ने किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रमेश चहल ने की।
विज्ञापन


हेडमास्टर विजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में टीमों की अच्छी भागीदारी रही और खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट दिखाई दी। इस तरह की प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय स्तर पर खेलों के विकास को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जिनमें राज्य सचिव नरेंद्र मोर, शैलेंद्र, रोहित, सागर, शिवा, सुमन थापा, रविंद्र, जिला प्रधान राजेंद्र बेरवाल, प्रशांत कुमार, नरेश काला, भूप सिंह, रविंद्र भट्टी, पवन सैनी, महेंद्र (पीटीआई), विजय बुरा, जगदीश कोबरा, मसता राम, मुनित बेरवाल, कृष्ण (डीपीई), देवेंद्र (डीपी), राजेश ढिल्लो, संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed