फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Route march taken out, lesson given - don't be afraid to vote

Kaithal News: निकाला रूट मार्च, दी सीख-मतदान करने से न डरना

Tue, 17 Sep 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Route march taken out, lesson given - don't be afraid to vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कैथल पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एसपी राजेश कालिया के निर्देश पर जिला पुलिस का पैरामिलिट्री बल के साथ रूट मार्च अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को कैथल पुलिस ने विभिन्न गांवों व क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया।

इस मौके पर एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पांच अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं। चुनाव घोषणा के बाद हरियाणा निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की है। जिला में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीमों द्वारा निरंतर रूप से सीआरपीएफ के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब चुनाव हों, तब मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय व्याप्त करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि आमजन निर्भीक होकर अपना मतदान कर सके। रूट मार्च दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


आम जन से अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग लें। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को साफ आगाह किया कि असामाजिक कार्य करने की मंशा रखते है तो संभल जाए वरना पुलिस सख्त से कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed