फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Route diverted on the highway due to the farmer's movement in Pipli

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Route diverted on the highway due to the farmer's movement in Pipli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंपत्ति व उनकी पांच वर्षीय बेटी को अमेरिका भेजने के नाम पर एक आरोपी ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव चुहड़माजरा निवासी विनोद कुमार ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह अपने एक मित्र के साथ अप्रैल 2021 में करनाल गया था। वहां पर गांव जड़ौला निवासी रणधीर सिंह से उसकी मुलाकात हुई। रणधीर ने बताया कि वह विदेश का वीजा लगवाने का काम करता है। उसकी पत्नी का स्टडी वीजा लगने के बाद तीन महीने के अंदर उसका व उसकी छोटी बच्ची का भी वीजा लगवाकर विदेश भेज देगा। इसकी एवज में 20 लाख रुपये में तीनों को अमेरिका भेजने की बात तय हो गई। आरोपी ने अलग-अलग समय में उनसे रुपये ले लिए। काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपी ने उसकी पत्नी को तो अमेरिका भेज दिया। उसके बाद न तो आरोपी ने उसे और न ही उसकी पांच वर्षीय बेटी को विदेश भेजा। वह अपनी पत्नी की फीस भरने के लिए अपने हिस्से की जमीन बेचने पर मजबूर हो गया है। उसकी छोटी बच्ची भी अपनी मां से दूर रहने पर मजबूर है। आरोपी से बात करें तो उल्टा उन्हें यही कहता है कि अगर उसके घर आकर अपने पैसों की मांग की तो वह सुसाइड नोट उनके नाम लिखकर अपनी जान दे देगा। इससे उनका न जाने कितना और पैसा देकर पीछा छुड़ेगा। अब यह सुनने में आया है कि वह विदेश जाने की फिराक में है। आरोपी ने उनके साथ 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मकान से गहने, मोबाइल व अन्य सामान चोरी
कैथल। गांव ग्योंग में अज्ञात आरोपियों ने एक मकान से गहने, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी दलबीर सिंह ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि 11 जनू को वह रात के समय अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गए। सुबह उठा तो दरवाजा खुला मिला। उसने कमरे को चैक किया तो पेटी का सामान इधर उधर बिखरा मिला व अलमारी में भी चाबी लगी मिली। अज्ञात आरोपी उनके घर से गहने, मोबाइल व टैब सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। एचसी जयपाल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed