{"_id":"591213cc4f1c1b1157851922","slug":"rockey-mittal-advisor-in-chief-joining-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजर इन चीफ पद पर रॉकी मित्तल की इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजर इन चीफ पद पर रॉकी मित्तल की इंट्री
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Wed, 10 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
मोदी समर्थक एवं गायक रॉकी मित्तल की सरकार में एडवाइजर इन चीफ कला परिषद के पद पर धमाकेदार वापसी से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को रॉकी मित्तल ने चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में ज्वाइन कर लिया। मित्तल ने बताया कि उन्हें हरियाणा सरकार में अब कला परिषद में एडवाइजर इन चीफ का पद दिया गया है। वे सरकार के प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। दूसरी ओर शहर में रॉकी मित्तल की पुन: वापसी से जश्न का माहौल है।
उनके समर्थकों ने इस बात को लेकर खुशी मनाई और सरकार का आभार व्यक्त किया। पार्षद नरेश मित्तल, लव शर्मा, सुरेश कुमार, संजय, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेश चौधरी, राजकिशन रज्जी, देशराज, जयभगवान, मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान सुभाष धनौरी, लकड़ी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मुकेश गर्ग, अग्रवाल युवा सभा के प्रधान रामकुमार बंसल, धर्मबीर कैमिस्ट, मीरा सैनी, सैनी सभा के प्रधान धर्मबीर सैनी सहित कई लोगों ने खुशी मनाई।
विदित रहे कि पूर्व में रॉकी मित्तल को मुख्यमंत्री का चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर बनाया गया था। लेकिन गुडग़ांव में प्रैस कांफ्रेंस में पैदा हुए गतिरोध के चलते सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया था। तभी से उनके पुन: वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।