फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways gave 186 permits on 11 rural routes

Kaithal News: रोडवेज ने 11 ग्रामीण रूटों पर दिए 186 परमिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways gave 186 permits on 11 rural routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रोडवेज ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत देते हुए 11 रूटों पर 186 परमिट दिए हैं। इससे अब बंद पड़ी बसों का जल्द संचालन किया जा सकेगा। गौरतलब है कि कैथल से कलायत और चीका से ग्रामीण रूटों पर होगा बसों का संचालन होता है। रोडवेज ने 11 रूटों पर परमिट दे दिया है। इसके बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस समय रोडवेज के कैथल डिपो में 200 से अधिक बसों की संख्या हो चुकी है। ऐसे में रोडवेज ने परमिट देने का निर्णय लिया है। रोडवेज ने पूरे जिले में 11 रूटों पर 186 परमिट दे दिए हैं। इसका लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की मुख्यालय की ओर से जिले में 11 रुटों पर 186 परमिट दे दिए हैं। पहले करीब 200 परमिट सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। अब 186 परमिट मुख्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत की निजी बसों का संचालन करवाया जाएगा। - कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, रोडवेज कैथल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत, चीका से ग्रामीण रूटों पर चलेंगी बसें
रूट
परमिट की संख्या

कैथल से असंध वाया तितरम मोड़, जाखौली, राजौंद
22

राजौंद से पिहोवा वाया पाई, पूंडरी, फरल, ढांड व बटेड़ी
14

खरकां से पिहोवा वाया अगौंध, गुहला, चीका और भागल
20

कैथल से चीका वाया सीवन कांगथली व पीडल
28

पूंडरी से करनाल वाया बरसाना, हाबड़ी, सिरसल, बदनारा व निसिंग
08

कैथल से निसिंग वाया पूंडरी
18

पूंडरी से कुरुक्षेत्र वाया फरल, ढांड
16

कैथल से नरवाना वाया तितरम मोड़ बात्ता, कलायत व ढाकल
14

ढांड से करनाल वाया कौल, सीतामाई, काछवा
12

कैथल से टोहाना वाया पाडला, सांघन, नंद सिंह वाला, धामतान सिंह साहिब
14

कैथल नगूरा वाया तितरम मोड, किच्छाना
20

कुल
186
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed