फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways employees will gather at Minister Vij's residence on 24th: Amit

24 को मंत्री विज के आवास पर जुटेंगे रोडवेज कर्मी : अमित

Wed, 20 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will gather at Minister Vij's residence on 24th: Amit
डेपुटेशन में जाने के लिए चर्चा करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर-01 की डिपो कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में 24 मई को अंबाला स्थित परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रस्तावित मास डेपुटेशन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर भारी रोष है और कैथल डिपो के कर्मचारी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से राज्य कैशियर सुशील इक्कस और राज्य कमेटी सदस्य जयबीर तालू उपस्थित रहे। उन्होंने अारोप लगाते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए गए वादों से पीछे हट रही है और लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन नेताओं कृष्ण गुलियाना और अमित कुंडू ने कहा कि परिवहन मंत्री को कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 मई को अनिल विज के आवास पर होने वाले मास डेपुटेशन में कैथल डिपो के कर्मचारी भाग लेकर आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में विक्रम गुहणा, सुरेश मराठा, सतपाल बालू, सुनील कुमार चंदाना, शमशेर आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed