फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadmap ready to conduct peaceful elections

Kaithal News: शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए रोडमैप तैयार

Sat, 30 Mar 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Roadmap ready to conduct peaceful elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। गुहला के डीएसपी कुलदीप बैनीवाल की अगुवाई में गुहला थाना में कैथल व पंजाब पुलिस और क्षेत्र के मौजिज लोगों के बीच अंतरराज्यीय तालमेल बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव

शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए रोडमेप तैयार किया गया।

हरियाणा सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर लोकसभा चुनाव और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियां रोकने पर विचार-विमर्श किया। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि नशा तस्करी, शराब तस्करी, अवैध खनन आदि मुद्दों पर भी चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए रोडमेप तैयार किया।
विज्ञापन


हरियाणा व पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आपस में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में वांछित और उद्घोषित अपराधी, नशा तस्करों, शराब तस्करों, गैर सामाजिक तत्वों की सूची भी दोनों राज्यों की पुलिस ने आपस में आदान-प्रदान की है, ताकि सीमांत क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में बेहतर समन्वय बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सीमाओं पर सुरक्षाबलों की ओर से बॉर्डर पेट्रोलिंग, नाकाबंदी के लिए संयुक्त अभ्यास और समन्वय स्थापित करने की प्रणाली भी बनाई गई। बैनीवाल ने बताया कि अक्सर अपराधी अपराध करने के बाद एक दूसरे राज्य में जाकर शरण ले लेते हैं और उन्हें पकडऩे में पुलिस को काफी परेशानी उठानी पड़ती है व अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहता है। बताया कि आने वाले समय में दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से एक दूसरे का सहयोग करके अपराधियों पर लगाम कसेगी।

डीएसपी ने बैठक में भाग लेने वाले पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया तथा हरियाणा पंजाब सीमा पर लगने वाले पंजाब राज्य के थाना चौकियों प्रभारियों को नाकाबंदी करके अवैध शराब, नशा व शस्त्र तस्करी करने वालों पर लगाम कसने बारे कहा।

डीएसपी ने बैठक में भाग लेने वाले मौजिज व्यक्तियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपराधियों की सूचना पुलिस को बिना किसी डर भय के दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


बैठक में पंजाब पुलिस से डीएसपी समाना नेहा अग्रवाल आईपीएस, एसएचओ पसियाना, एसएचओ सदर समाना, एसएचओ सिटी समाना, पुलिस चौकी रामनगर प्रभारी, कैथल से एसएचओ थाना गुहला, चीका, सीवन, ट्रेफिक, चौकी प्रभारी भागल, रामथली, हरनोली, मेहमूदपुर, सीआईए-1 व 2 प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed