{"_id":"60df60ee8ebc3ec7f066add8","slug":"road-will-be-constructed-from-khedi-ghulam-ali-to-umedpur-kaithal-news-knl751793164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी गुलाम अली से उमेदपुर तक होगा सड़क का निर्माण, ग्रामीणों ने इ-भूमि पर जमीन अधिग्रहण की दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी गुलाम अली से उमेदपुर तक होगा सड़क का निर्माण, ग्रामीणों ने इ-भूमि पर जमीन अधिग्रहण की दी स्वीकृति
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि गांव खेड़ी गुलामअली से उमेदपुर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों ने जमीन अधिग्रहण के लिए ई-भूमि पर अपनी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क 5.5 किलोमीटर की है।
यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में दी। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विकास कार्यों के लिए की जाने वाली अधिग्रहित भूमि तथा ई-भूमि पोर्टल के बारे में समीक्षा बैठक ली। वीसी में मुख्य सचिव ने जिला के गांव खेड़ी गुलामअली से उमेदपुर, राजौंद में पेगा रोड पर बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा चीका पटियाला बाइपास के लिए की जाने वाली जमीन अधिग्रहण के बारे में फीड बैक ली।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि गुलामअली से उमेदपुर तक बनने वाली सड़क के लिए जिन व्यक्तियों की जमीन अधिग्रहण की गई है, उन सभी ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अपने सहमति दे दी है। राजोंद में पेगा रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए लगभग 12 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। इसके लिए भी भूमि के मालिकों ने अपनी सहमति दे दी है। चीका-पटियाला बाईपास के लिए जमीन के मालिकों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ही जमीन ली गई है और उसी के अनुरूप जमीन के मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। तहसीलदार सुदेश मेहरा, कार्यकारी अभियंता वरुण, डीआईओ दीपक खुराना, एडीआईओ राजीव मौजूद रहे।