फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road will be built from Telephone Exchange to Sandhu Trading

Kaithal News: टेलीफोन एक्सचेंज से संधू ट्रेडिंग तक बनेगी सड़क

Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Telephone Exchange to Sandhu Trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद क्षेत्र की माॅडल टाउन टेलीफोन एक्सचेंज से लेकर संधू ट्रेडिंग तक की टूटी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने विधिवत शिलान्यास किया। करीब 80 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह सड़क धान सीजन शुरू होने से पहले बनकर तैयार कर दी जाएगी। इसके बनने से किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

शिलान्यास अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गर्ग नौच, वार्ड 22 के पार्षद राजेश सिसोदिया, अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान रघुबीर मलिक, नरेश गोयल, राजीव चौधरी, बलजीत कुंडू, ईश्वर सिंगला, ईश्वर देबन, श्याम लाल, सोहन लाल ढुल, प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जो भी सड़कें टूटी हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा और किसी भी सड़क पर गड्ढा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले भी नई अनाज मंडी के नजदीक गोशाला रोड की ओर जाने वाली सड़क को सीसी रोड बनाया जा चुका है। वहीं अमर साइकिल से मार्केट कमेटी कार्यालय तक सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसका उद्घाटन 17 अगस्त को किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज हिंदू स्कूल से लेकर कबूतर चौक तथा रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। फ्रांसवाला रोड पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कई प्रमुख सड़कों का कार्य प्रारंभ हो चुका है और कई पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

आढ़तियों की मांग पर हुआ निर्माण ः अध्यक्ष ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान रामकुमार गर्ग और वर्तमान प्रधान कृष्ण मित्तल ने मांग रखी थी। इसके बाद इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया और अब शिलान्यास हो चुका है। जल्द ही सड़क का कार्य पूरा कर लोगों को सुविधा दी जाएगी।


टोल फ्री नंबर जल्द

सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज कराने के लिए नया टोल फ्री नंबर जारी करेगी। इसकी जानकारी शहरवासियों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब बाहर क्षेत्रों से आने वाली कॉल्स के कारण कर्मचारियों को होने वाली परेशानी और समय की बर्बादी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed