फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road and boundary wall demolished in illegal colony

Kaithal News: अवैध कॉलोनी में सड़क और चहारदीवारी ढहाई

Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road and boundary wall demolished in illegal colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी में छह एकड़ में अवैध रूप से पनप रही काॅलोनी में निर्माण कार्य का मामला सामने आया है। डीटीपी ने विभागीय टीम के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में कॉलोनी में चल रहे अवैध सड़क निर्माण और चहारदीवारी को जेसीबी से ढहा दिया।

इस कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग गुहला के कार्यकारी अभियंता गौरव लोचब बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में पूंडरी की राजस्व संपदा में छह एकड़ में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनी का मामला आया था।
विज्ञापन


कार्यालय ने भूस्वामियों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद भू-स्वामियों द्वारा ना तो मौके पर बनाए जा रहे निर्माण कार्य को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने सड़क नेटवर्क व बनाई गई चहारदीवारी को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार ने आम लोगों को आगाह किया गया कि नियंत्रित क्षेत्र में निर्माण आदि गतिविधियों को करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed