फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD has the highest number of applications so far

Kaithal News: आरकेएसडी में अब तक सबसे अधिक आवेदन

Thu, 05 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
RKSD has the highest number of applications so far
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रक्रिया जारी है। ऐसे में शहर के सभी कॉलेजों में सहायता केंद्र बनाकर विद्यार्थियों को कोर्सों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आरकेएसडी कॉलेज में सबसे अधिक 1900 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

विभाग के शेड्यूल के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि नौ जून है। इसके बाद 19 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। आरकेएसससी पीजी कॉलेज में बनाए गए सहायता केंद्र के माध्यम से अभ्यार्थियों की दाखिला संबंधित जानकारी एवं फार्म भरवाने का काम जारी है।
विज्ञापन


कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने सहायता केंद्र पर पहुंचकर अभ्यर्थियों से जानकारी प्राप्त की एवं उनकी सहायता करने के दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. सुरुचि शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा एवं पंकज शर्मा आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आरकेएसडी कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है। ऐसे में प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी सहायता केंद्र पर पहुंचकर कोर्साें से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। राज्य स्तरीय टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2133 अथवा ईमेल admissions@highereduhry.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।


प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क सभी आवेदकों पर लागू होगा।

तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया: प्रथम मेरिट सूची (प्रथम काउंसलिंग), द्वितीय मेरिट सूची (द्वितीय काउंसलिंग), भौतिक काउंसलिंग (तृतीय चरण)

इन संकायों में इतने आवेदन


सीटें
आवेदन

बीए
560
924

बीए सेल्फ फाइनेंस
150
51

बीए इवनिंग
380
82

बीकॉम
160
354

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस
80
123

बीकॉम इवनिंग
220
73

बीकॉम इवनिंग आनर्स
60
70

बीएससी फिजिकल साइंस
140
140

बीएससी फिजिकल साइंस

सेल्फ फाइनेंस
120
79

बीएससी लाइफ साइंस
80
116

बीएससी लाइफ साइंस
80
39

सेल्फ फाइनेंस

बीए फिजिकल एजुकेशन
55
43

सेल्फ फाइनेंस

बीसीए
140
174

बीबीए
70
134

अन्य बीकाॅम -टैक्स

इंश्योरस, बैकिंग
150
23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed