{"_id":"61631e308ebc3e959e6fc337","slug":"rising-prices-of-petrochemicals-affected-everyday-needs-kaithal-news-knl86086959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने रोजमर्रा की जरूरतों को किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने रोजमर्रा की जरूरतों को किया प्रभावित
विज्ञापन
Rising prices of petrochemicals affected everyday needs
- फोटो : Kaithal
शहर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये पार कर चुके हैं। कैथल शहर में पहली बार है, जब शहरवासी 101.71 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीद रहे हैं। वहीं डीजल के दाम भी 93.44 रुपये के साथ उच्चतम स्तर पर हैं। कैथल में पिछले सप्ताह से ही पेट्रोल 100 के पार हुआ है। रविवार को कैथल में पेट्रोल का दाम 101.71 रुपये लीटर हो गया है। बढ़ते दामों से रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हुई हैं।
डीजल के दाम में करीब 25 से 30 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है। सिर्फ इस वर्ष में ही जनवरी माह से अक्तूबर तक पेट्रोल 80 रुपये से 100 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं अगर बीते पांच साल की बात करें तो करीब 40 रुपये की वृद्धि हुई है। दामों में लगातार वृद्धि का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं तो आने जाने वाले खर्च भी काफी ज्यादा हो चुका है। कई पेट्रोल पंप मैनेजरों का कहना है कि सरकार अगर एक्साइज ड्यूटी कम नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और अधिक महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने से ग्राहकों का ही नहीं डीलर्स का भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि मार्जन लीटर की बिक्री पर काफी प्रभाव पड़ा है। कई पेट्रोल पंप मैनेजर ने कहा कि पेट्रोल महंगा होने के बाद उनकी प्रतिदिन की सेल भी प्रभावित हुई है। जहां पर पहले चार हजार लीटर तेल की लागत थी, वहां पर अब तीन हजार की ही रह गई है।
तारा चंद अवध बिहारी पेट्रोल पंप के मैनेजर कृष्ण शर्मा ने कहा कि पेट्रोल महंगा होने के कारण लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की ओर रुझान बढ़ रहा है। जो लोग पहले 5 से 10 किलोमीटर तक बाइक पर जाते थे, अब वह साइकिल का ही इस्तेमाल करने लग गए हैं। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के कारण लोग गाड़ियों को सीएनजी करवाने लग गए हैं। इससे पेट्रोल पंपों पर होने वाली प्रतिदिन की सेल भी काफी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
निर्मल फिलिंग स्टेशन के मैनेजर धर्मपाल शर्मा ने बताया कि पेट्रोल के दामों में हर महीने लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। जो कर्मचारी कार्यालयों में अलग अलग गाड़ी लेकर जाते थे, अब वह एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाकर एक ही गाड़ी में सफर तय करने लगे हैं। आसपास के गांव व शहर के अधिकतर लोग अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। उन्होंने लेकिन आने वाले समय में पेट्रोल के दामों में गिरावट होने की भी संभावना जताई है।