फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rice stolen from truck on Dhand-Mandal road, two arrested

Kaithal News: ढांड-मंडल मार्ग पर ट्रक से चावल चोरी, दो काबू

Tue, 23 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rice stolen from truck on Dhand-Mandal road, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ढांड से कैथल रोड पर टीक गांव के पास चलते ट्रक से चावल के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जाखौली अड्डा, कैथल निवासी बंटी और चांद के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता रोहित (गांव कोयल) ने बताया कि वह 12 सितंबर 2025 को अपने ट्रक में 800 कट्टे चावल गढ़ी, जिला जींद से शिव शक्ति इंटरप्राइजेज, मीठापुर, जिला अंबाला ले जा रहा था। 13 सितंबर की रात करीब 12:20 बजे टीक गांव, जिला कैथल में अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रक पर चढ़कर चावल के कट्टे नीचे फेंकना शुरू कर दिए और पथराव कर मौके से भाग गए। शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल बाइक और चावल का एक कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed