{"_id":"61bcecf63869a82da86ba241","slug":"reward-of-up-to-two-lakh-rupees-will-be-given-on-energy-conservation-kaithal-news-knl931018114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण पर मिलेगा दो लाख रुपये तक का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण पर मिलेगा दो लाख रुपये तक का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। बिजली की खपत को कम करने व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें औद्योगिक, व्यवसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शामिल रहेंगे। उन्हें दो लाख रुपये तक इनाम दिया जाएगा।
एडीसी समवर्तक सिंह ने बताया कि इसके तहत अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के तौर पर मुख्यमंत्री द्वारा सर्टिफिकेट एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीकृत माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइसेस (एमएसएमई ) औद्योगिक संस्थान जिनका कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है, ऐसे उपभोक्ताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 2 लाख रुपये तक मिलेंगे। इसी तरह सरकारी भवन व कार्यालय जिनका कनेक्टिंग लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, को एक लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में कोई नया अनुसंधान एवं विकास का उल्लेखनीय कार्य किया हो तो उसे भी 2 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। संबंधित व्यक्ति नामांकन भरकर लघु सचिवालय स्थित कमरा नंबर 206 में आगामी 23 दिसंबर तक दे सकते हैं।