फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Returning after winning bronze in Turkey, put her head on the eyes of Manisha

तुर्की में कांस्य जीतकर लौटी म्हारी मनीषा को सिर आंखों पर बैठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Returning after winning bronze in Turkey, put her head on the eyes of Manisha
25-कैथल। जीत का जशन.............विजय जुलूस में खुशी से विजय निशान बनाते हुए मनीषा मौण व कोच, राजिंद्र सिंह, ग - फोटो : Kaithal
कैथल। तुर्की में कांस्य पदक जीतकर बुधवार को लौटी कैथल की बेटी मनीषा मौण को शहरवासियों ने सिर आंखों पर बैठा लिया। स्वागत कर साथी बॉक्सरों ने विजयी जुलूस निकाला। बाद में आरकेएसडी कॉलेज में स्वागत समारोह में मनीषा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव गांव मटौर एवं इस समय करनाल रोड निवासी मनीषा मौण ने तुर्की में हुई वर्ल्ड वूमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। आरकेएसडी कॉलेज के बॉक्सिंग सेंटर के बॉक्सर व कोच आदि ने मनीषा का भव्य स्वागत किया। उसकी जीत की खुशी में शहर में विजयी जुलूस निकाला गया। करनाल रोड सर छोटू राम चौक से लेकर पिहोवा चौक से होते हुए विजयी जुलूस आरकेएसएडी इंडोर स्टेडियम पहुंचा। यहां खिलाड़ियों ने जीत का जश्र मनाया।
विज्ञापन

आरकेएसडी संस्थाओं के अध्यक्ष साकेत मंगल की अगुवाई में मनीषा का सम्मान किया गया। इसके साथ बॉक्सिंग कोच राजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह और विक्रम ढुल को भी सम्मानित किया। आरवीएस के महासचिव पंकज बंसल, आरकेएसडी स्कूल के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, प्रबंधक समिति के सदस्य नरेश शोरेवाला, खजांची श्याम बंसल, सुनील चौधरी, निदेशक चंद्रभान, कन्वीनर नवनीत गोयल, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रधान अरुण सर्राफ ने भी खिलाड़ी व प्रशिक्षकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर साकेत मंगल ने कहा हमें गर्व है कि हमारी बेटी मनीषा लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही है। उन्हें भरोसा है कि मनीषा ओलंपिक में जरूर गोल्ड मेडल जीतेगी। भारत रत्न बाबा भीम राव आंबेडकर ट्रस्ट कैथल के प्रधान अनिल कुमार ने भी मनीषा को सम्मानित किया।

इस मौके पर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान रमेश चहल, कुलदीप शर्मा स्टेट अवॉर्डी, ईश्वर ढांडा चेयरमैन हसला कैथल, डॉ गुरदीप भोला, अनूप धीमान, सत्यवान मौन चंडीगढ़ पुलिस, अशोक शर्मा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा, रणधीर ढांडा, अमरजीत बॉक्सिंग कोच, सुनील पीटीआई, मोहिंद्र पीटीआई, राज कमल ढांडा, कर्मबीर फौजी आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed