{"_id":"68406882c4703a534e077b79","slug":"retired-sdo-caught-in-corruption-case-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मामले में रिटायर SDO गिरफ्तार: एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, फर्जी बिल बनाने का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार मामले में रिटायर SDO गिरफ्तार: एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, फर्जी बिल बनाने का है मामला
Wed, 04 Jun 2025 09:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:08 PM IST
सार
रंग रोगन कार्य के फर्जी बिल तैयार करके राशि का गबन करने के मामले में एसीबी ने एक रिटायर SDO को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मामले में रिटायर SDO गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूंडरी में एसीबी अंबाला ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक गिरफ़्तारी की है। जानकारी के मुताबिक एसीबी अंबाला ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सुन्दर लाल रिटायर उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी को बुधवार को गिरफ्तार कर कैथल कोर्ट में पेश कर जिला जेल कैथल भेज दिया है। वहीं, एसीबी टीम ने अधिकारी की ओर से करवाए गए अन्य कार्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनमें हुई गड़बड़ का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
फर्जी बिल बनाने का लगा आरोप
शिकायतकर्ता की ओर से एसीबी अंबाला को दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी अंबाला द्वारा जांच अमल में लाई गई। आरोप था कि आरोपी सुन्दर लाल रिटायर उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी जिला कैथल ने साकरा में उसकी नियुक्ति न होते हुए भी ब्राह्मण धर्मशाला साकरा जिला कैथल में करवाए जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके एक लाख 23 हजार 578 रुपये की राशि का गबन करके सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाई।
विज्ञापन
इस सबंध में अभियोग संख्या 16 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा. द. स. व 13 (1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अम्बाला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अंबाला में पुलिस मुठभेड़: बदमाश के पांव में लगी गोली, स्वीट शॉप पर फायरिंग मामले में था मुख्य आरोपी