{"_id":"6840607535bb2aed0a0819c6","slug":"one-accused-injured-in-police-encounter-in-ambala-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में पुलिस मुठभेड़: बदमाश के पांव में लगी गोली, स्वीट शॉप पर फायरिंग मामले में था मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में पुलिस मुठभेड़: बदमाश के पांव में लगी गोली, स्वीट शॉप पर फायरिंग मामले में था मुख्य आरोपी
Wed, 04 Jun 2025 08:34 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:34 PM IST
सार
अंबाला में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। यह मुठभेड़ शंभू बॉर्डर के पास हुई। आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणगढ़ में गोयल स्वीट शॉप पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी प्रीत उर्फ कानिया के साथ अंबाला पुलिस की सीआईए-1 इकाई की मुठभेड़ हुई। यह घटना शंभू बॉर्डर के पास हुई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल स्वीट शॉप फायरिंग का मुख्य आरोपी प्रीत उर्फ कानिया शंभू बॉर्डर के पास छिपा हुआ है। सीआईए-1 की टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा। पुलिस के मुताबिक प्रीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान प्रीत के बाएं पैर में गोली लगी, और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान
आरोपी प्रीत उर्फ कानिया लुधियाना के डूंगरी ढांडर रोड, एसबीएस नगर का निवासी है। वह नारायणगढ़ में 25 मई 2025 को गोयल स्वीट शॉप पर हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी है। उस घटना में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के बाहर सात राउंड फायर किए थे, जो दुकान के शीशे पर लगे थे।
विज्ञापन
गोयल स्वीट शॉप फायरिंग का मामला
बता दें कि बीते 25 मई को नारायणगढ़ बस स्टैंड के पास गोयल स्वीट शॉप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। दुकान मालिक प्रदीप गोयल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा: गुस्साए परिजनों ने कर दी कुत्ते की हत्या, क्रॉस FIR दर्ज