फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Retired

Kaithal News: सेवानिवृत्त कर्मचारी बोले- अनदेखी नहीं होगी स्वीकार

Thu, 27 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Retired
हनुमान वाटिका में प्रर्दशन करते  रिटायर्ड कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश हरित की अगुवाई में तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें मांग की गई है कि आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना के अनुसार कार्यरत कर्मचारियों की तरह रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी पेंशन पुनरीक्षण और अन्य लाभों की सिफारिश की जाए। किसी भी प्रकार की अनदेखी या उन्हें नजरअंदाज करने की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं होगी।


हनुमान वाटिका में आयोजित सभा को राज्य उपप्रधान मास्टर गुलाब सिंह चीका और जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अब तक सभी वेतन आयोगों की परंपरा रही है कि सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के साथ रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन संशोधन और अन्य लाभ समान रूप से लागू होते रहे। लेकिन आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना में उन्हें छोड़ दिया गया है। जसबीर सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को गैर अंशदायी बता रही है, जबकि 1982 में सर्वोच्च न्यायालय ने पेंशन को संवैधानिक अधिकार माना था। पेंशन सेवा का फल है और इसे निरंतर जारी रहना चाहिए। संगठन के उपप्रधान सिंगारा सिंह, ईश्वर सिरोही और दिलबाग ने बताया कि पेंशन रोंकी आल इंडिया फेडरेशन का सम्मेलन फरवरी 2026 में कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed