फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Result of no-confidence motion voting on 16th: DC

Kaithal News: अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग का परिणाम 16 को ः डीसी

Sat, 14 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Result of no-confidence motion voting on 16th: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने नए आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी है।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गत दिनों पार्षदों ने 19 जुलाई को वोटिंग की थी। अब माननीय पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशानुसार 16 सितंबर को
विज्ञापन

शाम साढ़े तीन बजे जिला लघु सचिवालय के सभागार में इसकी गणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। इसको लेकर सभी संबंधित पार्षदों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

19 जुलाई को जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई थी। इसके तहत 20 में से 17 जिला पार्षदों ने मतदान किया था। प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटने के बाद यहां जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक घमासान मचा गया था। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया था।


उच्च न्यायालय ने मतदान के लिए अनुमति तो दी थी, लेकिन आगामी फैसले तक पर इसका परिणाम जारी करने के लिए रोक लगा दी थी। अब करीब दो महीने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं।
इन पार्षदों ने किया था मतदान
वार्ड नंबर-एक संजीव ठाकुर

वार्ड नंबर-तीन से रुमिला ढुल

वार्ड नंबर-चार से दिलबाग

वार्ड नंबर-पांच से कमलेश रानी

वार्ड नंबर-छह से अमरजीत

वार्ड नंबर-सात से कमलेश रानी

वार्ड नंबर-आठ से ममता रानी

वार्ड नंबर-नौ से देवेंद्र शर्मा

वार्ड नंबर-10 से सोनिया रानी

वार्ड नंबर-13 से जिप उपाध्यक्ष

वार्ड नंबर-14 से पिंकी रानी

वार्ड नंबर-15 से मुनीष शर्मा फरल
वार्ड नंबर-16 रितू कुमारी

वार्ड नंबर -18 से मैनेजर कश्यप

वार्ड नंबर-19 से बलजीत कौर

वार्ड नंबर-20 से सुरजीत कौर

वार्ड नंबर-21 से बलवान सिंह


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed