फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Repairs in many areas caused power failure in the afternoon

Kaithal News: कई इलाकों में मरम्मत से दोपहर में बिजली रही गुल

Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Repairs in many areas caused power failure in the afternoon
कैथल। भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में तारों की मरम्मत की गई। इसकी वजह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आने वाले समय में गर्मी और बढ़ेगी। इसको देखते हुए बिजली निगम ने तारों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। बुधवार और शनिवार का दिन इसके लिए तय किया गया है। इसी वजह से मशीन की मदद से जर्जर तारों ठीक करने का काम किया गया।
विज्ञापन


दरअसल, निगम का प्रयास है कि पूरी गर्मी आने तक शहर के सभी इलाकों में मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके। शहर में शनिवार को सीवन गेट, डोगरा गेट, हिंद सिनेमा और पार्क रोड पर मरम्मत का कार्य किया। इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन मनीष कुमार ने बताया कि निगम के मुख्यालय के आदेशों के तहत शहर में बिजली निगम मरम्मत का कार्य कर रहा है। इस कार्य को मई महीने में ही पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल शहर में 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी बचा हुआ कार्य बाद में पूरा किया जाएगा। अभी तक प्रताप गेट, चंदाना गेट, तलाई बाजार, रेलवे गेट व नरवानियां बिल्डिंग और ढांड रोड व अंबाला रोड सहित करनाल रोड पर कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed