फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   remove personnel

ठेकेदार नहीं हटा सकते पुराने ठेका कर्मचारियों को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
remove personnel
हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि राज्य में किसी भी स्थान पर अगर सफाई कर्मियों का ठेकेदार बदलता है तो नया ठेकेदार पुराने ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को नहीं हटा सकता। न ही अपनी मर्जी से अपने चहेतों को लगा सकता। सभी विभाग यह व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। प्रदेश में ई-सीवरेज व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो।
विज्ञापन

चेयरमैन कृष्ण कुमार लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी निर्देश दे रहे थे। चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी सफाई कर्मी समाज की सच्ची सेवा करते हैं, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा फर्ज है। प्रत्येक 4 माह बाद सभी की स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए। इसके साथ-साथ इनके परिजनों का पूरा विवरण आयोग को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में शिक्षा व अन्य मूलभूत जरूरतों के बारे में एक प्लान तैयार किया जा सके। सफाई कर्मचारियों को वेतन, वर्दी, जूते, गलब्ज इत्यादि समय पर मिले और सभी गुणवत्ता पूर्वक हों, ताकि सफाई का कार्य करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो। जिले में 2 कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं, वे समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल करके कर्मचारियों की समस्या का निवारण करवाने का कार्य करें। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जिला में सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 को हराने की लड़ाई में सफाई कर्मचारी सच्चे कोरोना वॉरियर्स बनकर फ्रंट लाईन पर रहकर कार्य कर रहे हैं, इसलिए हम सबको इन सबका सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आयोग के सदस्य सुनीता अरड़ाना, आजाद सिंह, डीसी सुजान सिंह, एसडीएम डॉ. संजय कुमार व शशि वसुंधरा, सीटीएम सुरेश राविश, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश, बीडीपीओ रोजी, आशा रानी, संजीव कांगड़ा, महेंद्र बिडलान, शिव चरण, श्याम लाल कल्याण, शक्ति सौदा, बसाऊ राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed