फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from cold when the sun comes out

Kaithal News: धूप निकलने पर सर्दी से मिली राहत

Tue, 30 Jan 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold when the sun comes out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ और हल्की धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया।

हवाओं के चलते दोपहर तक कोहरा छट गया और धूप निकली। लोगों को कई दिनों बाद धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने से दो डिग्री सेल्सियस तापमान भी बढ़ गया। अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को आंशिक बादल एवं गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाने और कोहरा होने से सर्दी बढ़ गई थी। दो दिन तक धूप भी नहीं निकली। सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह के समय हल्का कोहरा व हवाओं का कहर था। दोपहर तक हवाओं के चलते कोहरा छट गया और हल्की धूप निकली।
विज्ञापन

मंगलवार तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। बुधवार को आंशिक बादल एवं गरज चमक के साथ धूल भरी हवांए और बूंदाबांदी होने की संभावना है। एक फरवरी को बादलवाई एंव गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने का अनुमान है। दो और तीन फरवरी को आंशिक बादल एवं आसमान में धुंधलापन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed