फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from bad roads

खस्ताहाल सड़कों से मिलेगी लोगों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from bad roads
कैथल। जिले में खराब सड़कों के कारण आ रहीं परेशानियों पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में भी कई बार सड़कों को लेकर समाचार प्रकाशित किया है। इसके अलावा भी जिले के कई गांवों में मुख्य मार्ग बदहाल हैं। लोगों को गांवों में प्रवेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रूप से गांव बाबा लदाना, ब्राह्मणीवाला, सिरटा, शहर में देवीगढ़ रोड, गांव रोहेड़ियां सहित अनेक ऐसे गांव और शहर की सड़कें हैं, जो इस समय बदहाल हैं। इन सड़कों को लेकर बुधवार की सुबह अधिकारियों ने बैठक कर मंथन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द इन सड़कों के इस्टीमेट बनवाकर मुख्यालय स्तर पर बजट स्वीकार करवाकर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बुधवार की सुबह अधिकारियों की बैठक लघु सचिवालय में हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डॉ. केएस पठानिया, वरुण कंसल, दिनेश और राममेहर सहित जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में एक-एक कर सड़कों की स्थिति पर मंथन किया गया। इनकी हालत खराब होने के कारणों पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य रूप से कैथल और कलायत की उन सड़कों पर चर्चा की गई, जिनकी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इन सड़कों में गांव पाड़ला में खनौरी रोड पर खराब सड़क पर चर्चा हुई। यहां बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है। इसी प्रकार से दूसरी सिरटा रोड पर चर्चा हुई। यह सड़क भी काफी खस्ताहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाबा लदाना की सड़क पर चर्चा हुई। यह सड़क काफी खस्ताहाल है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी प्रकार रोहेड़िया से कैथल से सजूमा रोड स्थित मोड़ तक की करीब एक किलोमीटर की खस्ताहाल सड़क पर चर्चा हुई। जींद रोड से गांव तितरम तक खस्ताहल कैथल-जींद मार्ग के टुकड़े पर भी चर्चा की गई। इस सड़क में काफी गड्ढे बने हैं।

गांव तितरम से देवबन तक की खस्ताहाल सड़क पर भी चर्चा की गई। साथ ही गांव हजवाना से पाई, किठाना से गुलियाणा, बात्ता से ब्राह्मणीवाला सड़क की खस्ताहाली पर भी चर्चा की गई। डीसी प्रदीप दहिया ने अधिकारियों से इन सड़कों की खराब हालत का कारण जाना और इनके पुनर्निर्माण के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने को कहा। कई सड़कों की खराब हालत का कारण वहां के लोगों द्वारा छोड़ा जा रहा पानी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed