फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rekha and Mohit won gold in Kurash competition

कुराश स्पर्धा में रेखा और मोहित ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Rekha and Mohit won gold in Kurash competition
कुराश एसोसिएशन की ओर से रविवार को महाराजा सूरजमल स्टेडियम में कैडेट एवं जूनियर जिला कुराश प्रतियोगिता आयोजित की। इसमे जिले के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जाट शिक्षण संस्थान के संयोजक सतबीर मलिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस स्पर्धा के 35 किलो भार वर्ग की स्पर्धा में सौंगल की रेखा और 40 किलोभार वर्ग में मोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा कैडेट लड़कों में मोहित व लड़कियों में खुशप्रीत कौर को बेस्ट कुराश खिलाड़ी चुना गया। ये जानकारी एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रथम आए हैं। वे 13 अगस्त को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगेे।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि कैडेट लड़कियों के 35 किलो भार में बरोट की वर्षा ने रजत, प्राची और संजना ने कांस्य, ब्रोंज, 40 किलोभार वर्ग में बरोट की प्राची ने स्वर्ण, सौंगल की स्नेहा ने रजत, व सौंगल की मुस्कान ने रजत हासिल किया। वहीं 44 किलो भार वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण, नैंसी ने रजत और संजू व मंजू ने कांस्य, 48 किलोभार वर्ग में ज्योति ने स्वर्ण, ज्योति रानी ने रजत, 52 किलोभार में जानकी ने स्वर्ण, जन्नत ने रजत, बरोट की अनु ने कांस्य प्राप्त किया। 57 किलोभार में खुशप्रीत कौर ने स्वर्ण, मनप्रीत ने रजत, सौंगल की दीपिका ने रजत पदक जीता। कैडेट लड़कों के 40 किलोभार वर्ग में युवराज ने रजत, सचिन बरोट ने रजत पदक जीता। 45 किलो भार वर्ग में विनीत ने स्वर्ण, चिराग ने रजत, अंकुश व रमन ने कांस्य पदक जीता। 50 किलोभार वर्ग में निखिल ने स्वर्ण, दीपक ने रजत, 55 किलोभार वर्ग में आशीष ने स्वर्ण, विशाल ने रजत, आर्यन व अनिकेत ने कांस्य पदक जीता। 60 किलो भार वर्ग में ईलेश ने स्वर्ण व हार्दिक ने रजत पदक जीता। एडहॉक कमेटी सदस्य बलवान कोटड़ा ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। इस मौके पर समिति के सदस्य जय प्रकाश एडवोकेट, राजकमल ढांडा, रमेश चहल, राजेश अत्रे व सुरेश चहल नरड़ विशिष्ठ अतिथि रहे। वहीं मंच संचालन संदीप कुमार डीपीई ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed