{"_id":"5ea85a0a8ebc3e903f6c28fc","slug":"rehdi-fadi-owner-sell-vegiteble-in-sabzi-mandi-kaithal-news-knl293602158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाही के बावजूद मंडी के बाहर रेहड़ी व फड़ी लगाकर परचून में बेची जा रही सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाही के बावजूद मंडी के बाहर रेहड़ी व फड़ी लगाकर परचून में बेची जा रही सब्जियां
विज्ञापन
कैथल। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में अस्थाई मंडी बनाई गई थी, लेकिन वहां पर भी सब्जी खरीद को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो सका। ऐसे में कुछ दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वाले फिर से मंडी में सब्जी की बिक्री करने लगे हैं। मंडी के बाहर सड़कों पर धड़ल्ले से सब्जी बेची जा रही है। लोग सब्जियां खरीदने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। दिन भर सब्जी वालों के पास ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
सुबह तीन बजे से ही लग जाती है भीड़
मंडी आढ़ती पारस ने बताया कि दो दिन से सुबह तीन बजे से ही कबूतर चौक स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने वालों की भीड़ लग जाती है। मंडी में कुछ लोग परचून का सामान भी बेच रहे हैं, जबकि यह सब्जी मंडी में परचून का समान बेचने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय यहां पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ जाता है।
अधिकतर सब्जी दिल्ली से आ रही है
आढ़तियों ने बताया कि जिस प्रकार दिल्ली में एक आढ़ती कोरोना पॉजिटिव पाया गया है तो वहां से कैथल आने में समय नहीं लगेगा। अधिकतर सब्जी दिल्ली से आ रही है जो भी ट्रक चालक दिल्ली से आ रहे हैं उनकी जांच होने के बाद ही सब्जी को लेना चाहिए। सोशल डिस्टेंस न होने के कारण भी यहां कोरोना फैलने का डर अधिक रहता है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार ने कहा कि अस्थाई मंडी की जांच की जा रही है। कुछ लोग बेच रहे है उन्होंने परमिशन ली होगी। यदि बिना परमिशन के कोई मिलेगा तो उचित कार्रवाई होगी।