फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reconciliation in Sarvkhap Balu Panchayats

Kaithal News: सर्वखाप बालू पंचायतों में हुई सुलह

Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Reconciliation in Sarvkhap Balu Panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। एक भूखंड को लेकर गांव बालू में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मामले पर बिढाण पट्टी में बालू खाप पंचायत की बैठक प्रधान रामचंद्र की अध्यक्षता में बुलाई गई। इसमें बालू खाप पंचायत के समस्त मौजिज व बुद्धिजीवी लोगों के अलावा दोनों पक्षों के लोग भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि लंबे समय से तालाब के किनारे मौजूद खसरा नं. 375 पर बिढान और जागलान ठीठान परिवार का एक कनाल 12 मरले पर विवाद चला आ रहा था। विवाद को लेकर हुए झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। इस विवाद को समाप्त करने के लिए हुई महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इस जमीन पर निर्माण से पहले ठीठान द्वारा जमीन दान देने का पत्थर लगाया जाएगा। मंदिर के गेट के सामने एक गेट लगवाया जाएगा। जो मेन गली आसन गेट से मेन रोड़ तक जाती है, उस साइड नाले का निर्माण ग्राम पंचायत बालू बिढान पत्ती करवाएगी।
विज्ञापन

पंचायती फैसले पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई और हस्ताक्षर कर इसे स्वीकार कर लिया है। पंचायत में दोनों पक्षों से दो-दो गारंटर भी लिए गए हैं ताकि आगे किसी प्रकार का विवाद न हो। पंचायत में प्रवीण किछाना, पूर्व सरपंच प्रकाश, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मंगतराम नंबरदार, धर्मवीर, एडवोकेट साहिल नेकीराम, इंदर सिंह, नफे सिंह, बलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed