{"_id":"686ad295ec40880b370724cd","slug":"ration-distributed-to-needy-families-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686024-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
Mon, 07 Jul 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में रविवार को जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। वरिष्ठ सदस्य सतीश चावला ने यह मदद की।
कार्यक्रम की शुरुआत में शिव वाटिका सभा के नव निर्वाचित प्रधान कृष्ण नारंग को शुभकामनाएं दी गईं, जो लगातार चौथी बार प्रधान चुने गए हैं। पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि कंप्यूटर केंद्र का 13वां सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और जल्द ही 14वां सत्र शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बड़े हॉल में नए एसी लगाए गए हैं। 20 छत के पंखे भी सदस्यों के सहयोग से लगाए गए हैं। संस्था परिसर की खूबसूरती बढ़ाने और सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए नए रंगीन गमलों में पौधे भी लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, तुलसी दास सचदेवा, कृष्ण नारंग, भारत भूषण, सुभाष कथूरिया, ललित नरूला उपस्थित रहे। संवाद