फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rates fixed for vehicles used in Lok Sabha elections

Kaithal News: लोकसभा चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों के रेट निर्धारित

Tue, 02 Apr 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rates fixed for vehicles used in Lok Sabha elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी लोकसभा में उम्मीदवारों की ओर से ए जाने वाले खर्च के आंकलन के लिए जिला प्रशासन ने चुनाव में प्रयोग होने वाले वाहनों के रेट निर्धारित किए हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के वाहन जैसे लग्जरी गाड़ियां, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, ट्रक, टेंपो आदि शामिल हैं।

लोकसभा में चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार कुल 95 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। बताया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यार्थियों की ओर से चुनाव के प्रचार में प्रयोग होने वाले वाहनों के जिला स्तर पर रेट निर्धारित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन


कमेटी द्वारा स्थानीय मार्केट से अलग-अलग रेट एकत्रित किए गए हैं, जो सबसे कम पाए गए, उनको इस सूची में शामिल किया गया है। कमेटी द्वारा चुनाव में प्रतिदिन के हिसाब से प्रयोग किए जाने वाले वाहनों जैसे जीप के लिए दो हजार रुपये, स्विफ्ट/इंडिगो 1500 रुपये, स्कॉर्पियो 2 हजार रुपये, इनावो 2 हजार से 2500 रुपये, टाटा सफारी 2 हजार रुपये / टाटा हैरियर 2 हजार रुपये, वोल्वो सी 40 रिचार्ज पांच हजार रुपये, मर्सिडीज बेंज 10 हजार रुपये, लैंड रॉवर रेंज रॉवर/ डिफेंडर 20 हजार रुपये, बीएमडबल्यू के लिए 15 हजार रुपये, मारुती सुजुकी 2 हजार रुपये, महिंद्र एक्सयूवी 2500 रुपये, ईको वैन 2 हजार, टोयोटा फोर्च्यूनर 7 हजार रुपये, एमजी हेक्टर पांच हजार रुपये, किया दो हजार से 2500 रुपये, ओडी 10 हजार, जेगुआर 15 हजार रुपये, थार 5 हजार, जिम्मी 3 हजार रुपये प्रतिदिन 200 किलोमीटर तक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस 42 से 52 सीटर के लिए 3 हजार रुपये, 32 सीटर के लिए 2 हजार रुपये, 48 सीटर वोल्वो बस के लिए छह हजार रुपये, वोल्वो बस 32 सीटर 5400 रुपये, वोल्वो बस 20 सीटर 4500 रुपये, थ्री व्हीलर 600 रुपये, ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए 3 हजार रुपये, टाटा 407 और छोटा हाथी 1500 रुपये, जीपीएस वाले कंटेनर 14 फुट 3 हजार, 20 फुट 4500 रुपये, 22 फुट 5500 रुपये, 24 फुट 6500 रुपये, 32 फुट कंटेनर के 7500 रुपये, 22 फुट ट्रक के 2500 व 32 फुट ट्रक के 3 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नाइट चार्ज 500 रुपये अलग से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed