फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rape case, the groom absconded on the wedding day

Kaithal News: दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर शादी के दिन दूल्हा फरार, धरी रह गई तैयारी

Wed, 22 Mar 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rape case, the groom absconded on the wedding day
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद शादी के दिन दूल्हा फरार हो गया। एक दिन पहले पड़ोसी महिला ने उस पर झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरी महिला से शादी की
विज्ञापन


तैयारी में जुटा आरोपी दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस आरोपी उसे तलाश रही है, जबकि दूसरी ओर मंगलवार को होने वाली शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं।

विवाहिता ने 20 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी आरोपी देवर शादी का झांसा देकर छह साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 12 मार्च को आरोपी उससे शादी करने के लिए घर से कलायत स्थित एक मकान में भी लेकर गया। वहां पर उसके साथ 15 मार्च तक रहा और फिर वापस गांव में छोड़कर चला गया। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि आरोपी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी में है। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है। मेडिकल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दूसरी ओर पुलिस में केस दर्ज होने की भनक लगते ही मंगलवार को शादी के तैयारी में जुटा आरोपी दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता महिला का पति और बच्चे हैं। इसके बावजूद पड़ोसी युवक से उसके संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि सोमवार को उनके पास एक महिला की शिकायत आई थी, जिसमें बताया गया था कि उसका रिश्ते में लगने वाले देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी की शादी होनी थी, लेकिन वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed