फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajbala first in slogan competition

Kaithal News: स्लोगन प्रतियोगिता में राजबाला प्रथम

Fri, 20 Sep 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Rajbala first in slogan competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। आंगनबाड़ी प्ले स्कूल में खंड स्तर पर पोषण माह मनाया। इस मौके पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में राजबाला ने प्रथम स्थान, उषा ने दूसरा स्थान व प्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ गुरजीत कौर ने की। उन्होंने बताया कि हर साल 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाता है। पोषण माह के तहत पोषण गीत, पोषण रेसिपी, स्लोगन, हेल्थी बेबी शो व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। आंगनबाड़ी वर्कर ने पोषण गीत जाकर पोषण का संदेश दिया।
विज्ञापन


सीडीपीओ ने उपस्थित सभी वर्कर, हेल्पर व उपस्थित महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बेबी शो का आयोजन किया। हेल्दी बेबी शो की विजेता माता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पोषण गीत में मंजू ने प्रथम स्थान, ज्ञानों ने दूसरा स्थान व रजविंद्र तृतीय रहीं। रेसिपी प्रतियोगिता में शकुंतला ने प्रथम स्थान, बबीता ने द्वितीय स्थान, सलोचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजीत कौर ने सभी को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में कुमारी अंजली, प्रेमलता कोहली, बतेरी, पुष्पा, कुसुम, मीना, उषा, शकुंतला, निर्मला, कोमल, जीती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed