{"_id":"57ae13a84f1c1bee07ee5bdc","slug":"raining-water-logging-people-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बनीं नदियां, मोहल्ले बने तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बनीं नदियां, मोहल्ले बने तालाब
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाजार हुए लबालब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में महज बीस मिनट की बारिश से सड़कें नदियां बन गईं और मोहल्ले तालाब। 25 एमएम हुई बारिश ने शहर में पानी निकासी की पोल खोल दी। आलम यह रहा कि बारिश के पानी में मोटरसाइकिल, दुकानों का सामान बह गया। दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया वहीं घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। पानी की निकासी न होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
जमकर बरसे बदरा
शुक्रवार सुबह दस बजे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बदरा जमकर बरसे। जिससे शहर के सभी बाजार पानी से लबालब हो गए। तलाई बाजार, शास्त्री मार्केट, निरवानिया बिल्डिंग, अशोका सिनेमा रोड, भगत सिंह चौक व छोटी अनाज मंडी, छात्रावास रोड, माता गेट में बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया। लोगों को समझ में नहीं आया कि इतना पानी एकदम से कहां से आया।
ऊंचाई पर स्थित बाजारों में भी लगा पानी
शास्त्री मार्केट, तलाई बाजार सहित कई ऐसे बाजार हैं, जो ऊंचाई पर स्थित हैं। इन बाजारों में भी पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदारों का सामान, बाइक सडक़ के बीचों-बीच पानी में तैरने लगे। माता गेट पर वाहन पानी में फंस गए। कई कारें बीच में फंस गईं। यही हालात भगत सिंह चौक के चारों ओर, अशोका सिनेमा रोड का रहा। तलाई बाजार में राकेश कुमार ने बताया कि 15 से 20 मिनट की बारिश थी। जिसमें पानी दुकानों में घुस गया। खड़ा होने की जगह भी नहीं बची। रेडिमेड की दुकान है। अग्रवाल रेडिमेड, आनंद वस्त्र भंडार, लवली अटैची वाले की दुकान, वर्धमान स्टोर, मल्होत्रा गारमेंट्स सहित पंजाब होटल के पास की दुकानों में रेलवे गेट तक सारा इलाका पानी में डूब गया। ऊपर से पानी आया। पता ही नहीं क्या कारण है, सारा पानी इसी ओर आने लगा है। बाहर रेलवे गेट में इससे भी ज्यादा पानी था। शास्त्री मार्केट में पानी भर गया। सचिन धमीजा, हरिओम अरोड़ा, कृष्ण कुमार, बिल्ला सचदेवा, कालू, बिट्टू गुगलानी सहित अन्य ने कहा कि ऐसी बरसात कभी नहीं देखी। ऊंचाई पर स्थित बाजारों में भी पानी दुकानों में घुस आया। सामान व बाइक पानी में तैरते नजर आए।
विज्ञापन
पहली बार हुआ ऐसा
छोटी मंडी के राहुल कुमार, राजेश, बल्ली, बिल्लू हलवाई, पवन कुमार, विक्रम सैनी सहित अन्य ने कहा कि पहली बार थोड़ी देर की बारिश में पानी उनकी दुकानों में घुस आया। जिससे उनका भारी नुकसान हुआ है। सामान खराब हो गया। यहां अधिकतर किरियाने की दुकानें हैं। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
दिनभर लगे रहे पानी निकासी में
समाज सेवी अश्विनी हृतवाल ने बताया कि माता गेट पर ऐसा कभी नहीं हुआ कि उनके घर में पानी घुस आए। थोड़ी सी बारिश में शुक्रवार को उनके घर में पानी भर गया। दिन भर वे पानी निकासी में लगे रहे। सीवरेज के बंद होने के कारण यह हुआ है। यहां दुकानदारों व अन्य लोगों ने सीवरेज को ही बंद कर दिया है। जिससे पानी घरों में आने लगा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग है कि यहां बंद पड़े नाले को खुलवाया जाए। उधर, अर्जन नगर निवासी दिनेश कुमार एलडीसी ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। थोड़ी सी बरसात में पानी घरों में घुस गया।
पुराने शहर में बरसा पानी, आधे शहर में हल्की बूंदाबांदी
बारिश का कहर पुराने शहर में ज्यादा रहा। सभी बाजारों सहित ऊंचाई पर स्थित बस्तियों में बेशुमार पानी बरसने के कारण सभी सीवरेज एवं नाले ओवरफ्लो हो गए। वहीं दूसरी ओर हुडा सेक्टर 19 व 20, पुलिस लाइन सहित लघु सचिवालय के आस-पास के इलाके में बारिश तो हुई, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं हुई कि सड़कों पर पानी खड़ा हो जाए।
शहर में जहां भी सीवरेज के चलते ओवरफ्लो होने के कारण समस्या आई है, उसके कारणों का पता लगाया जाएगा। कई बाजारों में पानी दुकानों में जाने का पता चला है। पता लगाया जाएगा कि पानी की निकासी कैसे और कहां हो सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर समस्या का समाधान करवाएंगे।
यशपाल प्रजापति, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल