{"_id":"6a7247caa90e8fcac00334a4","slug":"rain-brings-smiles-to-farmers-faces-waterlogging-in-the-city-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153254-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से किसानों के खिले चेहरे, शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से किसानों के खिले चेहरे, शहर में जलभराव
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर जल भराव के बीच से गुजरा हुआ मोटरसाइकिल। संवाद
गुहला-चीका। क्षेत्र में मंगलवार को सुबह दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी हो गई।
धान, सोयाबीन और मक्का बाजरे की फसल हो या चारे की, सभी फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। वहीं दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में लोगों के जीवन पर इसका विपरीत असर देखने को मिला। लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कैथल शहर में सुबह काले बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें आईं। 10 बजे तक धूप निकलने से आसमान में बादल छंट गए। हालांकि दोपहर बाद भी आसमान में बादल छए रहे लेकिन बरसता नहीं हुई। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत का कहना है कि अनुमान के अनुसार बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। बारिश होने से कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।