फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Railway worker arrested for demanding bribe

Kaithal News: रिश्वत मांगने के आरोप में रेलकर्मी काबू

Sun, 06 Oct 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Railway worker arrested for demanding bribe

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



कैथल। चंडीगढ़ सीबीआई ने कैथल में कार्यरत ओएस अनिल कुमार को चतुर्थ श्रेणी कर्मी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में चतुर्थ श्रेणी के कर्मी ने तीन अक्तूबर को डाक के माध्यम से सीबीआई चंडीगढ़ को शिकायत भेजी थी। उस पर संज्ञान लेते हुए सीबीआई ने सुनियोजित ढंग से यह कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया।



ओएस के पद पर तैनात अनिल कुमार पिछले करीब पांच साल से कैथल रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन विभाग के कार्यरत हैं। सीबीआई चंडीगढ़ को दी गई शिकायत में जय सिंह पुरा गांव निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मी अजय कुमार ने बताया था कि वह कैथल रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के रूप में ट्रैक मैन है। उसकी 24 से 30 सितंबर तक एक ट्रेनिंग होनी थी मगर पारिवारिक कारणों के चलते वह इस ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं ले सकता था। फिर भी वह 25 और 26 सितंबर को ड्यूटी पर आया, परंतु आरोपी अनिल कुमार ने उसकी दोनों दिन गैरहाजिरी लगा दी।
विज्ञापन


इस पर जब उसने ऐतराज जताया तो आरोपी ने गैरहाजिरी को हाजिरी में बदलने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके लिए उसने आरोपी को दो हजार रुपये गूगल पे भी कर दिए। इसकी शिकायत जब सीबीआई को मिली तो चंडीगढ़ से आई एक विशेष टीम ने आरोपी को अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में सीबीआई के हाथ इस संदर्भ में कॉल रिकॉर्डिंग भी लगी है। जिसे सीबीआई इस मामले में बड़ा सबूत मान रही है। इसी के आधार पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कॉल रिकॉर्डिंग के अंश



शिकायतकर्ता- एक तो करवा दो सर जी, वो एटेंडेंटस शीट

आरोपी- कौन सी

शिकायतकर्ता- इब वाली

आरोपी- अच्छा वो अबसेंट हो रही है।

शिकायतकर्ता- चार दिन की हो रही है।

आरोपी- चार दिन की करदी अबसेंट

शिकायतकर्ता- और दो दिन तो मैंने काम किया था, एक दिन वो ड्यूटी न दिवाई आपने।



आरोपी- दो दिन तो तनै काम ना था।



शिकायतकर्ता- वो दिन तो काम था, वो अबसेंट हो गई। फिर उसके बाद में दो दिन, तीसरे दिन आया।



आरोपी- अच्छा दो दिन तो



शिकायतकर्ता- हां



आरोपी- सॉरी



शिकायतकर्ता- चार दिन हो गए। एक वो पिछले और करवा दो।



आरोपी- अरे।



शिकायतकर्ता- अच्छा वो दे रखे हैं सारे। खामे खा रिकॉर्ड में प्रमोशन में दिक्कत देंवेगे।



आरोपी-मेरे धोरे आधे वाले तो घने आ लिए। अरे तू ही आजा आधे ही दे दयो।



शिकायतकर्ता-एक काम करयो। आधे ले आइयो, आधे में बाद में जी पे करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed