{"_id":"5787d9904f1c1b1b0813fc17","slug":"railway-station-time-table-government-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन का टाइमटेबल नहीं हुआ सेट, अभी करना होगा और वेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का टाइमटेबल नहीं हुआ सेट, अभी करना होगा और वेट
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हुडा सेक्टर 19 में बने नए रेलवे स्टेशन के शुरू होने में अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग पर यहां रेलवे स्टेशन करीब दो साल से बनकर तैयार है। लेकिन इसके बन जाने के बावजूद यहां ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हो पाया है।
पहले नामकरण, बाद में टिकटों की छपाई को लेकर मामला लटका हुआ था। अब टिकटें छपने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि यहां ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। लेकिन टाइमटेबल सैट न होने के कारण ट्रेनों के रुकने में अभी ओर इंतजार करना पड़ेगा।
दर्जनों कालोनियों के लोगों को लंबे समय से है इंतजार:-
सेक्टर 19 में लोगों की मांग पर नया रेलवे स्टेशन कैथल के नाम से बनाया गया है। पुराना रेलवे स्टेशन यहां से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से लोगों को नए बस स्टैंड, सेक्टर 19 व 20, बस अड्डे के निकट स्थित दर्जनों बस्तियों आदि दर्जनों कालोनियों, लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर और जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र तक करीब 50 किलोमीटर तक के ट्रेन के सफर के लिए लोगों को 15 रुपये खर्च करने होते हैं। लेकिन 4 किलोमीटर तक पुराने रेलवे स्टेशन से लघु सचिवालय सहित कालोनियों में पहुंचने के लिए ऑटो पर करीब-करीब इतनी ही राशि खर्च करनी पड़ती है।
सारी तैयारियां पूरी, बस ट्रेन रुकने का इंतजार:-
स्टेशन भवन बनने के बाद पहले तो मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण पर मामला लटका रहा। इसके बाद टिकटों की छपाई में छह माह से अधिक का समय लग गया। अब जब टिकटें छपने भी गई तो लोगों को उम्मीद की एक किरण जगी थी। लेकिन रेलवे ने एक बार और फिर लोगों को इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया है।
टाइमटेबल नहीं हो पाया सेट:-
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनों के ठहराव की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। लेकिन यह तय नहीं हो पाया कि कौन सी ट्रेन कितने समय और कितने बजे यहां रुकेगी। इसी कारण ट्रेनों के ठहराव को अभी स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल करीब सप्ताह भर ओर लोगों को इस बारे में इंतजार करना पड़ सकता है।
रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे से अनेकों बार मांगें की जा चुकी हैं। लेकिन रेलवे को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। यहां ट्रेनों के रुकने पर कई दर्जन कालोनियों, दो सेक्टरों, लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर में आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे से मांग है कि यहां शीघ्र ही ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाए।
कई ट्रेनों के फेरे हैं कैथल से:-
कुरुक्षेत्र-जींद वाया कैथल इस रेलवे लाइन पर जहां जींद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेनों के कई फेरे हैं। वहीं एक गाड़ी सुबह कुरुक्षेत्र से चलकर दिल्ली पहुंचती है। जबकि एक गाड़ी जयपुर से चलकर चंडीगढ़ वाया कैथल होकर गुजरती है।
वर्जन ::::::::
टाइमटेबल की कमी के कारण ट्रेनों का ठहराव रुक गया है। जैसे ही टाइमटेबल मिल जाएगा, उसी अनुसार ट्रेनों का ठहराव शुरू करवा दिया जाएगा।
कृष्ण प्रसाद, कमर्शियल इंस्पेक्टर, रेलवे