फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rail service going to Kurukshetra and Jind which was closed starts.

Kaithal News: बंद चल रही कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली रेल सेवा शुरू

Wed, 22 May 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Rail service going to Kurukshetra and Jind which was closed starts.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। क्योंकि अब रेलवे ने 27 अप्रैल से बंद पड़ी कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाले रेल सेवा को मंगलवार से शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि यह ट्रेन सेवा अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों का धरना लगातार जारी रहने के कारण बंद थी। क्योंकि इन दोनों ट्रेनों का रेक पंजाब में ही खड़ा था। अब धरना खत्म होने के बाद सेवा शुरू कर दी गई है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 04993 व 04994 को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के कारण नरवाना-बठिंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने के चलते शाम के समय वाया कैथल होकर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली और रात के समय कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन को बंद कर दिया गया था। इस कारण शाम के समय कुरुक्षेत्र और रात के समय जींद जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन बंद होने के कारण उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों के माध्यम से कुरुक्षेत्र और जींद जाना पड़ रहा है। अब इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले इस मार्ग पर सुबह के समय दिल्ली व कुरुक्षेत्र और रात के समय साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है।


जींद-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेन 27 अप्रैल से बंद थी। अंबाला में शंभू बार्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण इसे बंद किया गया था। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने इन ट्रेनों को 24 मई तक बंद करने की पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी, लेकिन अब किसान का धरना खत्म हो गया है तो इसे मंगलवार से शुरू कर दिया गया।

- सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed