फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   r crushed to death

एनएच 152 डी पर काम कर रहे मजदूर को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
r crushed to death
गांव करोड़ा के पास एनएच 152 डी पर काम कर रहे एक मजदूर को डंपर ने कुचल दिया। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बेदौल जिला मुजफ्फरपुर बिहार निवासी सोनू साहनी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मजदूरी करता है। वह उसके साढू़ राजू साहनी व ससुर सतहु साहनी गांव अम्मा जिला मुजफ्फरपुर बिहार के साथ यहां आया था। 24 जनवरी को वह राजू साहनी और सतहु साहनी गांव करोड़ा के पास सड़क पर तारकोल बिछाने का काम कर रहे थे। शाम को करीब 3:30 बजे चालक गांव डाचर जिला करनाल निवासी लशकर सिंह डंपर को बैक कर रहा था। उसने सतहु साहनी के ऊपर डंपर का पिछला टायर चढ़ा दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एचसी प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed