फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Questions raised on the voter list of Jat High School Society and the work done in the institute

जाट हाई स्कूल सोसायटी की मतदाता सूची व संस्थान में किए गए कार्यों पर उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the voter list of Jat High School Society and the work done in the institute
कैथल। जाट हाईस्कूल सोसायटी के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रबंधन समिति पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे हैं। वहीं प्रबंधक समिति ने आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में प्रबंधक समिति पदाधिकारी शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार से मिले और याचिकाकर्ताओं के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विदित हो कि जाट हाईस्कूल सोसायटी के करीब 25 सदस्यों ने याचिका दायर कर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद रजिस्ट्रार ने घोषित चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। सदस्यों की ओर से याचिका दायर करने वाले बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता राजेंद्र ढुल ने बताया कि 15 नवंबर को चुनाव का नोटिस जारी किया गया था। साथ ही 30 नवंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मंगवाई गई थी। इसके बाद एक दिसंबर को सुनवाई होनी थी, जिस पर उन्होंने आपत्तियां दर्ज करवा दी थीं, लेकिन रजिस्ट्रार के आदेश के बावजूद चार दिनों में ये आपत्तियां दूर नहीं की गईं। छह दिन बाद फिर वे रजिस्ट्रार से मिले। इसके बाद रजिस्ट्रार ने सभी तथ्यों की सुनवाई करते हुए चुनाव पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि समिति ने जो 10 हजार से अधिक नए वोट बनाए हैं, उनके लिए प्रमाण पत्र तक जारी नहीं किए गए तो वोट किस आधार पर डलवाई जाएगी। इसी तरह से कॉलेजियम बनाने में गड़बड़ी की गई। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था में तीन साल पहले 7 लाख रुपये में पेंट हुआ था, जो अब 40 लाख में हुआ है। गेट बनवाने में भी गड़बड़ी की बातें सामने आ रही हैं। कई अन्य कार्यों में भी अनियमितता के आरोप हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची शिक्षा समिति, जल्द चुनाव की उठाई मांग
दूसरी ओर जाट हाईस्कूल शिक्षा समिति के प्रधान इंद्र सिंह नौच, उप-प्रधान राकेश नैन और अन्य पदाधिकारी शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय से मांग की कि संस्था के जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएं और जो आपत्तियां हैं, उनके निपटान के लिए समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान इंद्र नौच व राकेश नैन ने आरोपों पर कहा कि तीन साल तक मौजूदा कार्यकारिणी ने पूरी निष्ठा व लग्न के साथ काम करते हुए संस्था में कई बड़े कार्य करवाए हैं। अनेकों उपलब्धियां हैं, जो पूरे समाज के सामने हैं। जिन कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद व तथ्यहीन हैं। इस कार्यकाल के हर कार्य के लिए समिति पूरी तरह से जिम्मेदार व जवाबदेह है। साथ ही किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारी रजिस्ट्रार व जिला प्रशासन के साथ हैं। नैन ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समाज व संस्था की छवि को बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed