{"_id":"6366c0c920cfc31723736a2c","slug":"question-asked-about-dera-baba-rajpuri-located-in-village-baba-ladana-kaithal-news-knl1265663183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी के बारे में पूछा प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी के बारे में पूछा प्रश्न
विज्ञापन
कैथल। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में कैथल का दो प्रश्नों में जिक्र पाया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा देने के बाद सेंटरों के बाहर ज्यादातर परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सिलेबस से बाहर नहीं थी। जो पढ़ा था, उसमें से ही प्रश्न आए। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर व हरियाणा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे हुए थे।
प्रश्न पत्र में गांव बाबा लदाना तीर्थ स्थल कहां स्थित है? जिसके उत्तर के विकल्प में कई जिलों के नाम सहित कैथल का भी नाम था। गौरतलब है कि गांव बाबा लदाना में डेरा बाबा राजपुरी का सुप्रसिद्घ डेरा है। यहां स्वामी विवेकानंद के गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के गुरु स्वामी तोतापुरी जी महाराज की समाधि भी इसी डेरे में स्थित है। जिस कारण इस डेरे का ऐतिहासिक महत्व है।
हिसार निवासी राहुल ने बताया कि सीईटी की परीक्षा आसान थी। गणित पाठ्यक्रम से अच्छे प्रश्न आए हुए थे। सिलेबस से बाहर से कोई प्रश्न नहीं आया था। अच्छे अंक मिलने का अनुमान है। तैयारी के अनुसार अच्छा पेपर था।
विज्ञापन
करनाल निवासी अमित ने बताया कि सीईटी परीक्षा सिलेबस से बाहर नहीं थी। हरियाणा सामान्य ज्ञान से अच्छे प्रश्न आए हुए थे। पढ़े हुए सिलेबस में से ही पेपर था। उसकी परीक्षा अच्छी हुई है। सामान्य ज्ञान में कई जिलों से प्रश्न पूछे गए थे।
अंबाला निवासी कविता ने बताया कि सीईटी की परीक्षा में कंप्यूटर से संबंधित अच्छे प्रश्न पूछे थे। पेपर आसान था। जिस कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उम्मीद है कि परिणाम भी ठीक रहेगा।
अंबाला निवासी नीतू ने बताया कि सीईटी परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी व साइंस से जुड़े हुए अच्छे प्रश्न थे। पेपर अच्छा हुआ है। पेपर में अच्छे अंक मिलेंगे।