फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pwd national highway started work kaithal

जल्द मिलेगी बस अड्डे की फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति

Wed, 15 Jun 2016 12:11 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Wed, 15 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही नेशनल हाइवे पर नए बस अड्डे के निकट स्थित रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। पीडब्ल्यूडी नेशनल हाइवे ने इस फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम शुरू कर दिया है। इस पुल पर कुल 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसके लिए फाइल बनाकर मंजूरी के लिए रेलवे को भेज दी गई है।
विज्ञापन


अक्सर रहती है जाम की स्थिति :
नए बस अड्डे के निकट हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। दिन में कई बार यहां से ट्रेनों का आवागमन होता है। इस दौरान रेलवे फाटक बंद होने से हर बार जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे स्थानीय लोगों सहित बाहर के वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी आती है। वाहन ट्रेन के गुजर जाने के बाद भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। लोगों को इस समस्या से मुक्ति के लिए यहां लंबे समय से रेलवे ओवर ब्रिज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत, रेलवे को मंजूरी के लिए भेजा :
केंद्र सरकार ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां रेलवे ओवर ब्रिज को मंजूरी दे दी है। जिसके लिए प्रारंभिक कार्य पूरा कर लिया गया है। मंजूरी के लिए रेलवे को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेज दी गई है। जहां से मंजूरी मिलते ही इस पर अगला काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 किलोमीटर लंबा होगा पुल :
इस पुल का निर्माण नेशनल हाइवे की पीडब्ल्यूडी विंग द्वारा किया जा रहा है। करीब 1 किलोमीटर लंबे इस पुल के डिजाइन अभी फाइनल किए जा रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह पुल अंबाला की ओर से हुडा स्थित अधिकारियों की कालोनियों की ओर जाने वाली सड़क के चौक के निकट से शुरू होगा। जहां से रेलवे फाटक के ऊपर से होते हुए यह बस अड्डे के गेट से थोड़ी दूरी पर जाकर नीचे उतरेगा। इसके बनने में करीब 2 साल का समय लग सकता है। इस पर करीब 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कई राज्यों का ट्राफिक गुजरता है इस मार्ग से :
इस मार्ग से इस समय हिसार-चंडीगढ़ आने जाने वाले प्रदेश के कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, हिसार सहित राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से आने-जाने वाली गाड़ियां गुजरती हैं। रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद स्थानीय लोगों सहित इन लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। विशेष रूप से हरियाणा रोडवेज की बसें जो इस रूट पर चलती हैं, उनमें आने-जाने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा।


सरकार ने कैथल बस अड्डे के निकट रेलवे ओवर ब्रिज को मंजूरी दी है। जिस पर करीब 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फाइल बनाकर रेलवे को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी के बाद टेंडर छोड़ा जाएगा। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। यह करीब एक किलोमीटर लंबा होगा।
बलराज सिंह, एक्सईएन, नेशनल हाइवे, पीडब्ल्यूडी विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed